Thursday, March 11, 2010

बाबा नित्यानन्द के साथ मोदी के पुराने रिश्ते

Font size: Decrease  font Enlarge  font 409
image

तमिल स्वामी के सेक्सी विडियो के बाद स्वामी जी तो कही नहीं दिख रहे मगर इस मामले में गुजरात के मुख्मंत्री नरेन्द्र मोदी काफी परेशान हो गए है. परेशानी का कारण मोदी जी ने कुछ ही दिनों पहले वे न केवल स्वामी जी के साथ मंच पर उपस्थित थे बल्कि खुद नरेन्द्र मोदी ने यह माना था कि उनके स्वामी नित्यानंद से पुराने ताल्लुकात हैं. वे बाबा की विदेश यात्राओं से भी जुड़े रहे हैं.

बात है दक्षिण के संत नित्यानंद परमहंस की, जिनका आश्रम बंगलौर में है. अभी के समय में युवा संत में इनकी गिनती होती हे लेकिन उनके ऐसे एक विडियो जिनमे नित्यानंद तमिल की दो आभिनेत्रियों के साथ अश्लील हरकत करते देखे गए और यह बात बाहर आते ही लोगो में इस संत पर गुस्सा फूट पड़ा और दक्षिण भारत में अपना वर्चस्व रखने वाले इस संत का लोगो ने खूब विरोध किया. इस पूरे मामले में अभी तक स्वामी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हे लेकिन यह बात गुजरात के लिए इस लिए खास हो जाती है क्योकि गुजरात के मुख्यमंत्री इस संत को बहुत पहले से जानते हैं और यह हम नहीं कहते खुद मोदी जी कह चुके हैं.

बात कुछ दिन पहले की है. स्वामी जी का एक प्रवचन वड़ोदरा में भी हुआ था जहां गुजरात के मुख्यमंत्री मुख्य मेहमान थे. यह कार्यक्रम ९ सितम्बर २००९ को वड़ोदरा में हुआ था जिसमें मोदी जी ने स्वामी नित्यानंद की एक पुस्तक (जीवन आनंद) विमोचन किया था. इस मौके पर नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इन्हें मैं बहुत पहले से जनता हूं. इनके बंगलौर आश्रम में भी जा कर आया हूं. इन स्वामी जी तारीफ़ में मोदी ने कहा था कि इस समय जितने युवा संत हैं उनमें इनका स्थान बहुत ऊपर है. मोदी जी ने तो यहाँ तक कह दिया था कि इनकी विदेश यात्रा में भी में किसी न किसी तरह जुड़ा रहा हूं.

मोदी के इसी बयान ने नरेन्द्र मोदी और राज्य भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है. अगर मोदी जी उन्हें इतने करीब से जानते हैं तो क्या उन्हें स्वामी के उन कुकर्मों की भी जानकारी थी? गुजरात के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए संत ने आखिर राज्य सरकार को दो लाख रूपये क्यों दिये? ज्ञात हो कि उसी कार्यक्रम में उक्त संत नित्यानंद ने नरेन्द्र मोदी को दो लाख रूपये का चेक दिया था ताकि राज्य में लड़कियों की शिक्षा बेहतर हो सके. उस वक्त मोदी ने स्वामी जी की तारीफ करते हुए कहा था कि यह अकेले ऐसे संत हैं जो किसी राज्य सरकार को लड़कियों की शिक्षा के लिए धन दे रहे हैं. लेकिन अब स्वामी जी के वीडियो फुटेज आने के बाद गुजरात में मोदी समर्थकों की नींद हराम हो रखी है.

No comments:

Post a Comment