Thursday, March 11, 2010

कांग्रेस से बर्खास्त हुए साधु यादव

Font size: Decrease  font Enlarge  font 82
image

नई दिल्ली। कांग्रेस ने साधु यादव को नोटिस देते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. हालांकि नोटिस में साधु यादव द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर उनके रवैये को कारण बताया गया है लेकिन हकीकत यह है कि दोनों के संबंध तल्ख हो चुके थे और कांग्रेस भी साधु यादव को दरवाजा दिखाने का बहाना खोज रही थी.

साधु यादव पहले ही संकेत दे चुके थे कि वे अपने जीजी के घर वापस जाएंगे. इस संबंध में विस्फोट ने पहले ही खबर प्रकाशित की थी साधु यादव लालू के पास वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं. लालू भी चाहते थे कि साधु यादव वापस लौट आये. महिला आरक्षण विधेयक पर साधु यादव को मौका दे दिया और कांग्रेस के सांसद की बजाय राज्यसभा में उन्होंने अपने जीजा लालू यादव और भाई सुभाष यादव का साथ दिया. asardar_213871539_241766726.gif

साधु यादव के इस रवैये से खिन्न कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि खबर यह भी है कि कांग्रेस में साधु यादव सुप्रीमो बनने का ख्वाब लेकर आये थे लेकिन उनका ख्वाब पूरा होता दिखाई नहीं दिया. इसलिए उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का साथ देने की बजाय लालू यादव और अपनी पुरानी पार्टी का साथ देना ज्यादा जरूरी समझा. हालांकि खुद साधु यादव निलंबन की खबरों का खण्डन करते हुए कहा है कि उनका कांग्रेस से कोई निलंबन नहीं हुआ है. वे कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे.

No comments:

Post a Comment